25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश: विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर TDP ने किया प्रदर्शन, आंशिक रूप से बस सेवा प्रभावित

टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में विभिन्न संगठनों ने केंद्र से आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में किए गए वादों को पूरा करने और राज्य को तत्काल विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Feb 2019, 7:29 PM IST

आंध्र प्रदेश: विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर TDP ने किया प्रदर्शन, आंशिक रूप से बस सेवा प्रभावित

आंध्र प्रदेश: विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर TDP ने किया प्रदर्शन, आंशिक रूप से बस सेवा प्रभावित

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने प्रदर्शन किया। इस बाबत टीडीपी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश बंद बुलाया। टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में विभिन्न संगठनों ने केंद्र से आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में किए गए वादों को पूरा करने और राज्य को तत्काल विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया। हालांकि बंद और प्रदर्शन से जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ लेकिन बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही।

चंद्रबाबू नायडू: समय की जरूरत है 'संयुक्त नेतृत्व', PM पद के लिए चुनाव बाद घोषित होगा नाम

काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

आपको बता दें कि टीडीपी विधायकों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू स्वयं काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। टीडीपी के सभी विधायकों ने विरोधस्वरूप काले रंग की कमीज पहन रखी थी। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य के खिलाफ केंद्र के ‘उदासीन रवैये’ के विरोध में टीडीपी के कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। बता दें कि टीडीपी के प्रदर्शन में कुछ जिलों में राज्य सड़क परिवहन निगम के कार्यकर्ताओं ने भी बंद में हिस्सा लिया जिससे बस सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई। मालूम हो कि टीडीपी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के नेताओं ने भी विजयवाड़ा में आरटीसी बस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बसों के परिचालन को रोक दिया। गौरतलब है कि टीडीपी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर ही एनडीए से नाता तोड़ दिया था।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.