scriptबुलेट ट्रेन परियोजना को रेड लाइट! महाराष्ट्र सरकार बैठक में ले सकती है फैसला | Thinking to stop Bullet Train Project because of heavy debt: Jayant Pa | Patrika News
राजनीति

बुलेट ट्रेन परियोजना को रेड लाइट! महाराष्ट्र सरकार बैठक में ले सकती है फैसला

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने दी जानकारी।
सरकार पर भारी कर्ज के चलते स्थगित हो सकता है प्रोजेक्ट।
समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक, की जाएगी पूरी चर्चा।

बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ंमुंबई। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य पर भारी कर्ज को देखते हुए इस बात पर विचार किया जा रहा है कि क्या बुलेट ट्रेन परियोजना जैसी भारी भरकम परियोजनाओं को स्थगित किया जा सकता है। पाटिल ने कहा है कि राज्य पर भारी कर्ज है।
BIG NEWS: लोकसभा में दिग्गज BJP सांसद की बड़ी मांग… अगर हो गई पूरी तो आप नहीं कर सकेंगे जरूरी काम..

मंत्री ने कहा कि इस कर्ज को कैसे चुकाया जाए, इसकी समीक्षा करने के लिए एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें यह भी चर्चा की जाएगी कि किन परियोजनाओं को चालू रखा जाना चाहिए और क्या इतने कर्ज के बाद बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट को रद्द कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य पर कुल 4.71 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा चल रही परियोजनाओं पर भी दो लाख करोड़ रुपये लगे हैं। पाटिल ने कहा, “हम अब समीक्षा कर रहे हैं कि राज्य के विकास के लिए कौन सी परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं और क्या बुलेट ट्रेन परियोजना जैसी अन्य योजनाओं को बाद के चरण के लिए स्थगित किया जा सकता है।”
बुलेट ट्रेन का प्रशिक्षण ट्रैक तैयार, इंजीनियर लेंगे प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा पिछली भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने का आदेश देने के कुछ दिनों बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।

राज्य ने बुलेट ट्रेन परियोजना की व्यवहार्यता पर चर्चा करने के लिए शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। अब देखने वाली बात यह है कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेगी, क्योंकि इस परियोजना को लेकर पालघर क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों ने काफी विरोध जताया है।
बिग ब्रेकिंगः लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ ऐतिहासिक बिल… पीएम की ताकत हो जाएगी… किसी की ..

पिछले रविवार को ठाकरे द्वारा राज्य के किसानों के कर्ज माफी वाले बयान पर पाटिल ने कहा कि सरकार फिलहाल हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने बुलेट ट्रेन परियोजना पर राज्य सरकार के रुख का समर्थन किया।

Home / Political / बुलेट ट्रेन परियोजना को रेड लाइट! महाराष्ट्र सरकार बैठक में ले सकती है फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो