रतलाम

आज रात इस एक मंत्र के जप से पूरे वर्ष बरसता है धन

आज रात को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार पूरे साल में इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने इस रात को महारास किया था। इस दिन लोग खीर को रातभर चंद्रमा के रोशनी रखते हैं। अगले दिन सुबह में स्नान पूजन के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आसमान से पृथवी पर अमृत की वर्षा होती है। इस दिन की खीर खाने से उम्र में वृद्धि तो होती है इसके साथ एक मंत्र के जप से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं रहती है।

रतलामOct 13, 2019 / 05:38 pm

Ashish Pathak

Tonight, the chanting of this mantra keeps the money on the whole year

रतलाम। आज रात को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार पूरे साल में इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने इस रात को महारास किया था। इस दिन लोग खीर को रातभर चंद्रमा के रोशनी रखते हैं। अगले दिन सुबह में स्नान पूजन के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आसमान से पृथवी पर अमृत की वर्षा होती है। इस दिन की खीर खाने से उम्र में वृद्धि तो होती है इसके साथ एक मंत्र के जप से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं रहती है। आज रात चंद्रमा, मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की पूजा होती है। आज रात एक खास मंत्र का जप किया जाए तो पूरे वर्ष धन बरसता रहता है।
MUST READ : VIDEO शरद पूर्णिमा 2019 : यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त, व्रत की विधि

रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु, भगवान शंकर और मां लक्ष्मी को कार्तिक का महिना बहुत पसंद है। भक्तों को अश्विन व कार्तिक महीने के 30 दिनों में किए गए अच्छे-बुरे काम का फल जल्दी मिलता है। इसी वजह से पूरे माह में नियम और अनुशासन पूर्वक रहने की सलाह दी जाती है। ऐसी उपासना करले वाला उपासक इस दुनिया में इन तीनों भगवानों की असीम कृपा पाता है, जिससे उसको धन और सम्पति की प्राप्ति होती है। इसलिए आज रात चंद्र को देखते हुए नीचे दिए हुए मंत्र का जप किया जाए तो व्यक्ति कभी भी धन को लेकर परेशान नहीं होता है।
MUST READ : पहली करवाचौथ तो भूलकर मत करना यह 6 काम

Tonight, the chanting of this mantra keeps the money on the whole year
इन मंत्रों के जाप से धन की समस्या दूर होगी

ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये,
धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय दापय स्वाहा….
पुत्र पौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां,
भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु में….

MUST READ : भाई दूज : बीमारी रहती है दूर अगर करें भाई दूज को इस तरह पूजा

दिवाली पर गणेश पूजन में सूंड का रखे विशेष ध्यान, नहीं तो चली जाती है महालक्ष्मी
दिवाली पूजा का बेस्ट मुहूर्त यहां पढे़ं

महाबली रावण ने किए थे शरद पूर्णिमा के टोटके, आप भी करें मिलेगा लाभ

भूलकर मत करना यह 7 काम, नाराज होती है महालक्ष्मी
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.