scriptत्रिपुरा: पंचायत उपचुनावों में भाजपा ने 96फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की | Tripura: In Panchayat elections, BJP won uncontested 96 percent seats | Patrika News
राजनीति

त्रिपुरा: पंचायत उपचुनावों में भाजपा ने 96फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की

आगामी 30 सितंबर को राज्य में उपचुनाव होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही 96 फीसदी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है।

नई दिल्लीSep 18, 2018 / 09:50 pm

Anil Kumar

त्रिपुरा: पंचायत उपचुनावों में भाजपा ने 96फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की

त्रिपुरा: पंचायत उपचुनावों में भाजपा ने 96फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की

नई दिल्ली। त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में लगभग 96 फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। बता दें कि आगामी 30 सितंबर को राज्य में उपचुनाव होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही 96 फीसदी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त जीके राव ने कहा कि भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषद के सदस्यों के इस्तीफे से 3000 से अधिक सीटें खाली हुई थी।

उपचुनाव परिणाम पर बोले शिवसेना प्रमुख- भाजपा की जीत पर जाएंगे कोर्ट, जनता ने यूपी में सीएम योगी की उतार दी मस्ती

30 सितंबर को केवल 139 सीटों पर ही होंगे चुनाव

आपको बता दें कि त्रिपुरा में 3386 सीटों पर चुनाव होने वाले थे। जिसमें ग्राम पंचायत की 3207, पंचायत समिति की 161 और 18 जिला परिषद की सीटें शामिल हैं। लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा ने इनमें से करीब 96 फीसदी (3247 सीटों) पर निर्विरोध जीत दर्ज कर लिया है। इधर जीके राव ने कहा कि अब केवल 30 सितंबर को केवल 132 ग्राम पंचायत की सीटों और सात पंचायत समिति की सीटों पर ही चुनाव कराए जाएंगे, क्योंकि शेष सीटें भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। इधर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल ही नहीं करने दिया। इसपर विपक्षी पार्टियों ने चुनाव को स्थगित कराने की मांग की। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि अब ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि जिन कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया वहां कोई हिंसा नहीं हुई। राव ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारियों के खिलाफ एक भी शिकायत नहीं है, जिन्होंने ग्राम पंचायत चुनावों में चुनाव अधिकारी के तौर पर काम किया या जिलाधिकारियों के खिलाफ भी कोई शिकायत नहीं है, जिन्होंने जिला परिषद चुनावों में चुनाव अधिकारी के तौर पर काम किया। इसलिए अब चुनाव को नहीं टाला जा सकता है। आगामी 30 सितंबर को केवल 132 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव कराए जाएंगे।

Home / Political / त्रिपुरा: पंचायत उपचुनावों में भाजपा ने 96फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो