नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के लिए दो और राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। इस तरह से भाजपा को दो दलों समाजवादी पार्टी (एसपी) व तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का साथ मिल गया है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने जहां एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है, वहीं टीआरएस अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने भी केंद्रीय कानून आयोग को इस संबंध मे पत्र भेजने की बात कही है।