2014 के आम चुनाव में भाजपा को बिहार में सफलता मिली, जिसके बाद वहां पार्टी का जनाधार बढ़ने से जदयू सकते में है। दरअसल, भाजपा बिहार में जदयू को बड़े दल का दर्जा देना नहीं चाहेगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू यहां 15 लोकसभा सीटें हासिल करना चाहती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिहार में 40 में 22 सीटों पर सफलता हासिल की थी। आपको बता दें कि मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। बिहार के नवादा क्षेत्र से सांसद गिरिराज सिंह ने नीतिश सरकार पर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप भी लगाया है। गिरिराज ने जदयू नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं का दमन कर सौहार्द का माहौल तैयार नहीं हो सकता।