हैदराबाद। इंडियन पुलिस सर्विस (भारतीय पुलिस सेवा) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में आईपीएस चुने जाने के बाद सेवा को लेकर जरूरी एग्जाम देने पहुंचे 122 ट्रेनी अफसरों में केवल तीन ही इम्तिहान पास कर पाए हैं। जबकि 119 ट्रेनी आईपीएस परीक्षा में फेल हो गए हैं। इस तरह के नतीजों ने सबको हतप्रभ कर दिया है। बता दें कि हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकेडमी से ग्रेजुएशन के दौरान इन ट्रेनी अफसरों के लिए यह एग्जाम पास करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि इन भावी अफसरों को यह परीक्षा पास करने के अभी दो मौके और दिए जाएंगे, अगर शेष अवसरों में भी वो परीक्षा पास नहीं कर पाते तो उनको सेवा से बाहर किया जा सकता है।