नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के घर चोरी की खबर सामने आई है। चोरी की यह वारदात पूर्व वित्त मंत्री के तमिलनाडु स्थित नुंगमबक्कम वाले घर में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चिदंबरम परिवार की ओर से नुंगमबक्कम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस का कहना है वारदात में घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है। घरवालों की ओर से मिली शिकायत में चोरी में गए कुछ गहनों और नकदी का जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के एक रिश्तेदार की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की मानें ने इस समय चिदंबरम परिवार काफी परेशानी से घिरा नजर आ रहा है। पूर्व वित्त मंत्री आईएनएक्स मीडिया मामले में भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।