दरअसल, सायरा बानो का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर लिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के प्रगति के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता सराहनीय है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सायरा बानो की पार्टी में शामिल होने की इच्छा को उन लोगों के लिए बड़ा सबक बताया है जो भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लोगों के बीच धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में पार्टी का एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सायरा बानो को पूरे सम्मान के साथ पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी।