
आजाद और सिब्बल कांग्रेस की लंबे अरसे सेवा करते आए हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) के नेताओं के बीच जारी आंतरिक मतभेद के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ( Union minister Ramdas Athawale ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ( Gulam Nabi Azad ) और कपिल सिब्बल ( Kapil Sibal ) से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बाहर निकलने की अपील की है।
उन्होंने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं को बीजेपी ( BJP ) में शामिल होने का सुझाव दिया है। आरपीआई के नेता रामदास अठावले ( RPI LeADER Ramdas Athawale ) ने दोनों नेताओं से कहा है कि गांधी परिवार की ओर से कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर बीजेपी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया गया है जो सही नहीं है।
आरपीआई नेता का कहना है कि कांग्रेस के इन नेताओं को युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) की तरह कांग्रेस से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हो जाना चाहिए। अब एनडीए सरकार ( NDA Govt ) सत्ता में वापसी करेगी और वर्षों तक सत्ता में ही रहेगी।
अब 2 गुटों में बंटी नजर आ रही है कांग्रेस
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने संगठन में फेरबदल और स्थायी नेतृत्व को लेकर सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस कार्यसमिति ( CWC ) की बैठक में यह मुद्दा उछला और इसको लेकर काफी बवाल मचा। चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद से कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आ रही है।
इन आरोपों का खंडन करते हुए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि अगर आरोप सही साबित हुआ तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।वहीं कपिल सिब्बल ने इस पर ट्वीट कर नाराजगी जताई थी।
अब कांग्रेस के अंदर जारी विवाद को ध्यान में रखते हुए रामदास अठावले ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को ये सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर बीजेपी की ओर से काम करने का आरोप लगाया है। इसलिए मैं सिब्बल और आजाद से कांग्रेस से इस्तीफा देने को कहूंगा।
Updated on:
2 Sep 2020, 5:07 PM IST
Published on:
2 Sep 2020, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.