scriptतीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | Abvp workers hunger strike, girls college demand, rajasthan abvp | Patrika News
प्रतापगढ़

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं में से 3 की शनिवार देर रात को भी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद वह फिर से गांधी चौराहे स्थित धरना स्थल पर आकर बैठ गए थे।

प्रतापगढ़Jul 22, 2019 / 02:16 am

abdul bari

Abvp workers hunger strike

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़.
जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय की मांग को लेकर भूख हड़ताल ( hunger strike ) पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) के पांचों कार्यकर्ताओं की तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा गया। यहां पिछले तीन दिनों से विद्यार्थी परिषद के पांच कार्यकर्ता कन्या महाविद्यालय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

यह है पूरा मामला

कार्यकताओं की ओर से शहर के गांधी चौराहे पर धरना देते हुए कहा गया कि जब तक उन्हें लिखित में उचित आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं में से 3 की शनिवार देर रात को भी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद वह फिर से गांधी चौराहे स्थित धरना स्थल पर आकर बैठ गए थे।
इनकी बिगड़ी तबीयत

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंकुश लबाना, सहसंयोजक अमित कजानी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शांतिलाल मीणा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सेन की तबीयत खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाने के बाद चिकित्सकों की ओर से उनका उपचार किया गया। जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
गहलोत सरकार की शव यात्रा
गौरतलब है कि एबीवीपी के जिला संयोजक अंकुश लबाना एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शांतिलाल मीणा के नेतृत्व में कन्या महाविद्यालय को लेकर गांधी चौराहे पर गहलोत सरकार की शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर चुके हैं।

Home / Pratapgarh / तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो