31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिमागी रूप से कमजोर भूखी महिला को लोगों ने समझा बच्चा चोर, जमकर कर डाली पिटाई

ग्रामीणों ने बच्चा चोरों ( Child thief ) के सक्रिय होने की अफवाह से भ्रमित होकर एक विक्षिप्त महिला ( derenged woman ) की पिटाई कर दी। उन्होंने महिला से बात करना चाही तो महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह सही जवाब नहीं दे पाई, इससे महिला पर शक गहरा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 21 Jul 2019, 1:20 AM IST

Child theft charge

दिमागी रूप से कमजोर भूखी महिला को लोगों ने समझा बच्चा चोर, जमकर कर डाली पिटाई

सुनेल.
क्षेत्र के ढाबलाखींची में शनिवार सुबह एक दर्दनाक मामला सामने आया। यहां करीब 9 बजेे ग्रामीणों ने बच्चा चोरों ( child thief ) के सक्रिय होने की अफवाह से भ्रमित होकर एक विक्षिप्त महिला ( derenged woman ) की पिटाई कर दी। उन्होंने महिला से बात करना चाही तो महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह सही जवाब नहीं दे पाई, इससे महिला पर शक गहरा गया।

अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

लोग आक्रोशित होकर महिला की पिटाई कर उसे थाने ले जाने लगे। तभी पूर्व सरपंच गंगाराम नागर ने ग्रामीणों को रोककर महिला के मानसिक विक्षिप्त होने की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि महिला दिमागी रूप से कमजोर है और पेट की भूख के खातिर दिनभर घूमती है। जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो उन्हें पछतावा भी हुआ।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने अफवाहों के प्रति लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इधर, 15 किलो डोडा चूरा बरामद, दो गिरफ्तार

अकलेरा. नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने डूंगरगांव घाटी के पुराने नेशनल हाइवे से दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस निरीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि उपाधीक्षक जसवीर मीना के निर्देशन में नाकेबन्दी के दौरान डूंगर गांव घाटी के पास स्थित पुराने हाइवे पर शक होने पर आरोपी बल्लाराम जाट (20) निवासी जाखड़ो का बास खातियासनी जिला जोधपुर एवं जितेंद्र बिश्नोई (25) निवासी हलवा का बास खोखरिया जोधपुर को तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई में प्रेम सिंह, हनुमान कमल सिंह, पवन कुमार मीणा ने सहयोग किया। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढें

जेडीए सर्किल पर होने वाले हादसों की होगी जांच, कमेटी गठित कर 10 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट


नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, फोटो वायरल करने की दी धमकी


बिश्नोई समाज की उस महिला की फोटो हुई वायरल, जिसने अपने बच्चे की तरह कराया था मासूम हिरण को स्तनपान

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़