31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar Sarpanch Election : सरपंच चुनाव के नतीजे पर हंगामा, ग्रामीणों ने 4 घंटे लगाया जाम, रीछवा में बना अजीब संयोग

Jhalawar Sarpanch Election Result : सुनेल. (झालावाड़) ग्राम पंचायत दुबलिया में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होते ही विवाद खड़ा हो गया। मतगणना के नतीजे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने सुनेल-रायपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं रीछवा कस्बे की ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद एक अजीब संयोग बना है। जानिए क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Oct 2026, 6:25 PM IST

jhalawar sunel gram panchayat dublia sarpanch election result uproar

Jhalawar : सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूबलिया में सरपंच चुनाव परिणाम को लेकर हुए विवाद के तहत सुनेल-रायपुर मार्ग पर लगा जाम। फोटो पत्रिका

Jhalawar Sarpanch Election Result : सुनेल. (झालावाड़) ग्राम पंचायत दुबलिया में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होते ही विवाद खड़ा हो गया। मतगणना के नतीजे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने सुनेल-रायपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने चुनाव में डाले गए मतों की दोबारा गिनती कराने की मांग की। करीब चार घंटे तक मार्ग पर जाम रहने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर ग्रामीणों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का भी आरोप लगाया, जबकि सुनेल थानाधिकारी ने इससे इनकार किया।

जानकारी के अनुसार, दुबलिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार देर रात करीब 3.30 बजे सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें गिरिराज कंवर को 17 मतों से विजयी घोषित किया गया। परिणाम सामने आने के बाद निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णा कुमारी के समर्थकों और नाराज ग्रामीणों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीण सुनेल-रायपुर मार्ग पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चुनाव में डाले गए मतों की दोबारा गिनती कराई जाए, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने इनकार के दिया ।

चार घंटे तक सड़क पर थमे रहे वाहनों के पहिए

जाम की सूचना मिलने पर रायपुर तहसीलदार और सुनेल पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण दोबारा मतगणना की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों की समझाइश और हस्तक्षेप के बाद करीब चार घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान सुनेल-रायपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम को लेकर ग्रामीणों में असंतोष के चलते क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

पत्नी सौंपेगी पति को सरपंच का कार्यभार

वहीं रीछवा कस्बे की ग्राम पंचायत में पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद एक अजीब संयोग बना है। जब पत्नी उसके पति को सरपंच का कार्यभार सौंपेगी। क्योंकि यहां अभी वर्तमान में संगीता पाठक प्रशासक सरपंच के पद पर कार्यरत है। वहीं शनिवार तड़के आए सरपंच के चुनाव परिणाम में निवर्तमान सरपंच संगीता पाठक के पति लक्ष्मीनारायण पिंटू पाठक ने जीत का परचम लहराया है। परिणाम में जीत मिलने के बाद शनिवार को वार्ड पंचों के साथ इनका विजय जुलूस कस्बे में आतिशबाजी के साथ निकाला।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026