30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़: प्रचार में मशगूल महिला सरपंच प्रत्याशी पर्चा भरना ही भूल गईं, नामांकन स्वीकार नहीं हुआ तो बेहोश हुईं, रोने लगे परिजन

झालावाड़ जिले के खानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। सरपंच पद की महिला प्रत्याशी चुनाव प्रचार में इतनी व्यस्त रहीं कि नामांकन दाखिल करना ही भूल गईं। समय सीमा खत्म होने के 10 मिनट बाद पहुंचने पर उनका नामांकन स्वीकार नहीं हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 30 Oct 2026, 2:03 PM IST

jhalawar sarpanch election 2026

सड़क पर गिरी महिला को उठाते लोग और रोती हुई दूसरी महिला (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Panchayat Election 2026: खानपुर/सूमर (झालावाड़): राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सूमर मुख्यालय पर सरपंच पद के लिए नामांकन जमा कराने पहुंची महिला प्रत्याशी का पर्चा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया। करीब 10 मिनट की देरी से पहुंचने पर रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन लेने से इनकार कर दिया। इससे नाराज महिला प्रत्याशी और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को संभाला।

सरपंच पद के लिए नामांकन करने पहुंचीं थी मनभर बाई

जानकारी के अनुसार, सूमर निवासी मनभर बाई राव गुरुवार को सरपंच पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचीं। हालांकि, निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के करीब 10 मिनट बाद पहुंचने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस पर महिला प्रत्याशी और उनके परिजन नाराज हो गए और काफी देर तक हंगामा करते रहे।

इस दौरान वहां से गुजर रहे जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन को भी रुकवा लिया गया। महिला प्रत्याशी और उसके परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट से नामांकन पत्र स्वीकार करवाने की अपील की, लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और नामांकन स्वीकार नहीं किया गया।

रोने लगे परिजन, बेहोश होकर सड़क पर गिरी महिला

नामांकन पत्र जमा नहीं होने से महिला प्रत्याशी और उनके परिजन भावुक हो गए और रोने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाइश की और भीड़ को हटाकर स्थिति को संभाला।

एक महीने से कर रही थीं चुनाव प्रचार

जानकारी के अनुसार, मनभर बाई गांव में ढोल बजाने का काम करती हैं। वह पिछले एक महीने से सरपंच पद के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं। प्रचार के दौरान उन्होंने गांव में सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी की तैयारी की थी, लेकिन नामांकन जमा कराने के लिए निर्धारित समय सीमा से करीब 10 मिनट की देरी से पहुंचने के कारण उनका पर्चा स्वीकार नहीं हो सका। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026