25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ से खाटूश्यामजी जा रही बस में लगी आग, 25 से ज्यादा यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार

झालावाड़ से खाटूश्यामजी जा रही राजस्थान रोडवेज बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में सवार 25 से ज्यादा लोग सवार थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 24 Oct 2026, 12:00 PM IST

jhalawar bus fire

चलती बस में लगी अचानक आग (Photo-Patrika)

झालावाड़. झालावाड़ से खाटूश्याम जा रही एक राजस्थान रोडवेज बस में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। हादसा नेशनल हाईवे-52 पर देवरीघटा मुख्य मार्ग पर खोखंदा मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही चलती बस में आग लगी, लोग घबरा गए और चीख-पुकार मची। हालांकि, चालक ने समय रहते बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, बस झालावाड़ से खाटूश्यामजी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवरीघटा के समीप बस के टायर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि लाइनर चिपकने के कारण टायर गर्म हो गए थे, जिससे आग भड़क उठी। टायर से धुआं और लपटें निकलती देख चालक ने तुरंत बस रोक दी। इसके बाद चालक और परिचालक ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद डिपो प्रबंधन ने यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

चालक की सूझबूझ से टला हादसा

बस रुकते ही चालक और परिचालक ने घबराने की जगह सूझबूझ से यात्रियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया। अचानक हुई घटना से यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चालक-परिचालक ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। उसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया गया।

दूसरी बस से रवाना किए यात्री

घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज डिपो प्रबंधन सक्रिय हुआ और यात्रियों को असुविधा न हो, इस बात का ध्यान रखा। इसके लिए प्रबंधन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस उपलब्ध करवाई ताकि उनकी यात्रा पूरी हो सके। दूसरी बस उपलब्ध होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपनी यात्रा जारी रखी। इस तरह की घटनाओं में बसों की नियमित तकनीकी जांच और टायरों की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि रास्ते में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग