14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में खाकी पर दाग! तस्करी का सौदा करते 14 लाख रुपए कैश के साथ कांस्टेबल गिरफ्तार

झालावाड़ के घाटोली थाने में तैनात कांस्टेबल मनोज मालव को तस्करी के सौदे की सूचना पर कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
constable arrested in jhalawar

कांस्टेबल मनोज मालव (पत्रिका फोटो)

Jhalawar Police Constable Manoj Malav Arrested: झालावाड़ जिले के घाटोली थाने में पदस्थापित एक कांस्टेबल के तस्करी में संलिप्त होने और सौदे की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। झालावाड़ पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कोटा शहर पुलिस ने कांस्टेबल मनोज मालव को विज्ञान नगर क्षेत्र से डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस को कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं। मामले में कोटा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत प्रकरण दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसटी प्रभारी को मिली थी तस्करी के सौदे की सूचना

जानकारी के अनुसार, झालावाड़ डीएसटी प्रभारी विष्णु सिंह को कांस्टेबल मनोज मालव के तस्करी में संलिप्त होने और तस्करी के सौदे से जुड़ी सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच के दौरान कांस्टेबल की लोकेशन कोटा में सामने आई।

इसके बाद डीएसटी प्रभारी विष्णु सिंह ने इस संबंध में कोटा पुलिस के साथ जानकारी साझा की, ताकि संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञान नगर क्षेत्र में पुलिस ने डिटेन किया

झालावाड़ पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा सिटी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कांस्टेबल मनोज मालव को कोटा के विज्ञान नगर क्षेत्र से डिटेन किया। इसके बाद तलाशी और जांच की गई। इस दौरान उसके पास से करीब 14 लाख रुपए नकद मिले।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध तकनीकी साक्ष्य भी मिले हैं। इन साक्ष्यों और नकदी को मामले की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, तस्करी के सौदे से जुड़े पूरे घटनाक्रम और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 में दर्ज किया मामला

मामले में कोटा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद कांस्टेबल मनोज मालव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों, बरामद नकदी और संदिग्ध तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कांस्टेबल के तस्करी में कथित तौर पर शामिल होने की सूचना के बाद हुई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग