scriptआखिर प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर क्यों लगा जाम | After all, why is it going on Pratapgarh-Mandsaur road? | Patrika News
प्रतापगढ़

आखिर प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर क्यों लगा जाम

ट्रेलर फंसा, लगा जाम

प्रतापगढ़Jul 23, 2018 / 08:11 pm

rajesh dixit

Pratapgarh

pratapgarh


प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास फंसा ट्रेलर
प्रतापगढ़
एमपी को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग प्रतापगढ़-मंदसौर पर निर्माणाधीन पुलिया पर सोमवार तडक़े एक ट्रेलर फंस गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। इसे देखते हुए वाहनों को ग्रामीण सडक़ से होते हुए निकाला गया। शाम तक यहां ट्रेलर को निकाला गया। इसके बाद मार्ग सुचारू हो सका।
प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग बसाड़ के निकट पुलिया का निर्माण चल रहा है। ऐसे में यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया हुआ है। लेकिन बारिश में यहां वाहन फंसने का खतरा भी बना हुआ है। यहां एक माह में तीन बार वाहन फंसने से जाम लगा है। ऐसे में प्रतापगढ़ से मंदसौर जाने के लिए मानपुरा, कडिय़ावद, रजोरा होते हुए अवलेश्वर तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। यहां सोमवार तडक़े भी एक ट्रेलर फंस गया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। स्थिति को देखते हुए वाहनों को गांवों से होकर निकाला गया। यहां फंसे ट्रेलर को शाम तक निकाला गया। इसके बाद मार्ग सुचारू हो सका।
—-
दूध से भरी पिकअप पलटी, चालक घायल
सालमगढ़
निकटवर्ती दलोट मार्ग पर सोमवार सुबह दूध से भरी एक पिकअप पलट गई है। इसमें चालक को मामूली चोंटे आई। दूध से भरी कंटनेर बिखर गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रतापगढ़ से दूध की सप्लाई लेकर एक गाड़ी सालमगढ़ जा रही थी। रास्ते में पिकअप अनियंत्रित हो कर खाई में पलट गई। इससे चालक ईश्वर पुत्र धन्नालाल निवासी अम्बामाता घायल हो गया। उसे सालमगढ़ चिकित्सालय में ले जाया गया। दुर्घटना में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत
चूपना
यहां मुख्य मार्ग पर रविवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़े की मौत हो गई। रात को क्षेत्र में कई मवेशी खुले घूमते रहते है। ऐसे में दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही ये मवेशी खेतों में भी नुकसान पहुंचा रहे है। ग्रामीणों ने पशुपालकों को अपने बाड़े में बांधने की अपील की है।

Home / Pratapgarh / आखिर प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर क्यों लगा जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो