scriptडेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी काम अधूरा, लोग हो रहे परेशान | After more than one and a half year work is still incomplete, people a | Patrika News
प्रतापगढ़

डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी काम अधूरा, लोग हो रहे परेशान

शहर की अधिकांश सडक़े अभी भी पड़ी खराब, वाहनों में हो रहा नुकसान

प्रतापगढ़Nov 07, 2019 / 11:44 am

Hitesh Upadhyay

डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी काम अधूरा, लोग हो रहे परेशान

डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी काम अधूरा, लोग हो रहे परेशान

प्रतापगढ़. जिला मुख्यालय पर कई वर्षों से खराब सडक़ों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं जलदाय विभाग की लेटलतीफी का दंश भी लोगों को झेलना पड़ रहा हैं। शहर के विकास के नाम पर शहर में पेजयल उपलब्ध कराने के लिए 94.07 करोड़ की पेजयल योजना को लेकर शहर में पुरानी लाइन के बदले नई पाइप लाइन डाली गई। इसके लिए पूरे शहर में सडक़ें खोदी गई। जलदाय विभाग की इस योजना का काम 8 फरवरी 2016 से शुरू हुआ था। जिसे 7 फरवरी 2018 को पूर्ण करना था, बाद में इसे जून 2019 में पूर्ण होने की बात कही गई थी लेकिन लेकिन लेटलतीफी के चलते कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस लेटलतीफी से शहर का विकास रूका हुआ पड़ा है वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सडक़ों की सबसे ज्यादा हालात खराबपाइप लाइन डालने को लेकर शहर की एक-एक गली तक खोद दी गई है। कार्य की धीमी गति होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ कॉलोनियों व गलियों में सडक़ें बनाई गई है लेकिन वह भी आधी अधूरी।वाहनों में हो रहा नुकसानशहर की सडक़े क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों के वाहनों में भी काफी नुकसान हो रहा हैं। शहर में जगह-जगह गढ्ड़ों के कारण वाहनों में खराबी के चलते या नुकसान होने के कारण लोगों को अपने वाहनों पर खर्चा करना पड़ रहा हैं। जिससें शहरवासियों में काफी रोष है। जहां बनी वहां भी खुद गईलेटलतीफी के चलते शहर में जहां-जहां जलदाय विभाग की ओर से सडक़ें बनाई गई हैं। वहां या तो जलदाय विभाग ने पुन: सडक़ें खोद दी है। वहीं कई जगह खराब निर्माण के कारण सडक़ें खुद गई हैं। वही इस वर्ष हुई बारिश ने भी शहर की अधिकांश सडक़ें क्षतिग्रस्त कर दी हैं। जल्द पूर्ण हो जाएगा कार्य पूर्ण&पुनर्गठन पेयजल योजना का कार्य लगभग 97 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जन्द इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा। शहर में थोड़ी बहुत सडक़ों का काम व पुराने पम्प एवं इन्टकनेक्शन का थोड़ा बहुत कार्य बचा हैं। रामकेश मीणा, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग, प्रतापगढ़

Home / Pratapgarh / डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीतने पर भी काम अधूरा, लोग हो रहे परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो