scriptसहयोग राशि पाकर खिले चेहरे | Finger faces face support | Patrika News
प्रतापगढ़

सहयोग राशि पाकर खिले चेहरे

सहयोग राशि पाकर खिले चेहरे

प्रतापगढ़Jun 14, 2018 / 08:35 pm

rajesh dixit

Pratapgarh

सहयोग राशि पाकर खिले चेहरे

प्रतापगढ़. राज्य सरकार की गरीब परिवारों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहयोग योजनान्तर्गत जिले के लाभार्थियों को जिला कलेक्ट्रेट में गुरुवार को जिला कलक्टर भंवर लाल मेहरा ने प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार ने परिवारों के उत्थान तथा प्रोत्साहन के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनायें बनायी है, जिले में पदस्थापित जिला अधिकारी पारदर्शिता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण रखतें हुए आम जन को राहत प्रदान करें।
===========================================
दीक्षार्थी का निकला वर्षीदान का वरघोड़ा
-वर्षीदान लेने उमड़ी नगर की जनता
-विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने किया सम्मान
छोटीसादड़ी.
छोटीसादड़ी में गुरुवार को साधुमार्गी जैन श्री संघ की ओर से छोटीेसादड़ी निवासी मुमुक्षु दीक्षार्थी दिनेश वया का वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा सुबह साढ़े 8 बजे स्थानक भवन से प्रारंभ हुआ। जो जूना बाजार आदिनाथ जैन मंदिर, सदर बाज़ार, गांधी चौराहा, लखारा मंदिर, बड़ी सादड़ी दरवाजा, पठान चौक, शांतिनाथ जैन मंदिर, जूना बाजार शीतला माता जैन मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल हिंदू धर्म शाला में जाकर समाप्त हुआ। वर्षीदान के भव्य वरघोड़ा का विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर एवं जलपान करा कर स्वागत किया गया। मुमुक्षु दीक्षार्थी दिनेश वया की ओर से वर्षी दान किया जा रहा था जिसका नगर की जनता लूटने के लिए उमड़ रही थी। वरघोड़े में सबसे आगे अश्व पर सवार पताका लिए हुए युवा चल रहे थे उनके पीछे बैंड बाजे मधुर स्वर लहरिया बिखरते हुए चल रहे थे। बैंड बाजों के पीछे समाज जन चल रहे थे। इनके पीछे हाथी पर सवार मुमुक्षु दीक्षार्थी दिनेश वया वर्षीदान करते हुए चल रहे थे। दीक्षार्थी के पीछे श्राविका चल रही थी। वरघोड़े का हिंदू धर्म शाला पहुंचने पर समापन हुआ। जहां विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं संगठनों द्वारा दीक्षार्थी दिनेश भाई वया का सम्मान किया गया। जिस में मुख्य रुप से साधुमार्गी जैन श्री संघ, मूर्तिपूजक जैन श्री संघ, चारभुजा मंदिर ट्रस्ट, नगर पालिका मंडल छोटीसादड़ी, पंचायत समिति छोटीसादड़ी, बड़े साथ ओसवाल जैन श्री संघ, जैन सोशल ग्रुप छोटीसादड़ी, शांति मणिरत्न मंडल, महावीर इंटरनेशनल, मनोहर इंदु महिला मंडल, समता युवा संघ, समस्त मेवाड़ साधुमार्गी जैन श्री संघ, वीरवाल समाज, समस्त वया परिवार बंबोरा, छोटीसादड़ी, उदयपुर, नीमच आदि द्वारा स्वागत किया गया। वरघोड़े में राजस्थान मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से समाज जन आयोजन में सम्मिलित हुए।
21 को होगी भगवती दीक्षा
मुमुक्षु दीक्षार्थी दिनेश वया की दीक्षा 21 जून को मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी रतलाम शहर में भगवती दीक्षा प्रवज्या का कार्यक्रम होगा। दिनेश वया को दीक्षा नानेश पटधर आचार्य रामलाल महाराज प्रदान करेंगे जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से समाज जन भाग लेंगे। छोटी सादड़ी में कई वर्षों बाद साधुमार्गी जैन संघ में दीक्षा का अवसर आया है जिससे नगर सहित श्री संघ में खुशी की लहर है।

Home / Pratapgarh / सहयोग राशि पाकर खिले चेहरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो