scriptVIDEO: जिले में बढ़ा काले सोने का उत्पादन | VIDEO: Production of increased black gold in the district | Patrika News
प्रतापगढ़

VIDEO: जिले में बढ़ा काले सोने का उत्पादन

गत वर्ष की तुलना में प्रति हैक्टेयर तीन किलो अधिक हुई पैदावार

प्रतापगढ़Apr 21, 2019 / 11:05 am

Rakesh Verma

pratapgarh

VIDEO: जिले में बढ़ा काले सोने का उत्पादन

नारकोटिक्स विभाग की ओर से तोल पूरा होने के बाद आंकड़े
प्रतापगढ़ कांठल में काले सोने की पैदावार गत वर्षके मुकाबले अच्छी हुई है। हाल ही में नारकोटिक्स विभाग की ओर से खरीदी गई अफीम का तेाल पूरा होने के बाद यह आंकड़े सामने आए है। आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष अफीम का उत्पादन 62 किलो प्रति हैक्टेयर रहा था।वहीं इस बार यह आंकड़ा 65 किलो प्रति हैक्टेयर रहा है। जिले में इस बार मौसम ने भी साथ दिया है। इससे उत्पादन पर प्रभाव कम पड़ा है। हालांकि बाद में मौसम में परिवर्तन हो गया था।इससे आंशिक रूप से प्रभाव जरूर पड़ा है। जबकि गत वर्ष मौसम में कई बार बदलाव आया था। बारिश और शीतलहर का भी प्रभाव पड़ा था। इससे उत्पादन काफी प्रभावित रहा था।
प्रतापगढ़ खंड में बढ़े गांव और उत्पादन
जिले के प्रतापगढ़ खंड में इस बार किसानों की संख्या और गांव भी गत वर्ष के मुकाबले बढ़े है। प्रतापगढ़ खंड में प्रतापगढ़ और अरनोद क्षेत्र के किसानों को शामिल किया गया है।विभाग के निरीक्षक बलवंतसिंह ने बताया कि गत वर्ष प्रतापगढ़ खंड में 166 गांव के 3416 किसानों ने 20824 किलो अफीम तुलाई थी।इसमें 62 किलो प्रति हैक्टेयर का उत्पादन हुआ था। वहीं इस वर्ष 190 गांवों 3574 किसानों ने 22802 किलो अफीम तुलाई है। जिला अफीम अधिकारी एडवर्ड रोजारियो ने बताया कि गत वर्ष तीन करोड़ 20 लाख 88 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। वहीं इस बार तीन करोड़ 76 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

छोटीसादड़ी में 3353 किसानों ने 2456 7 किलो अफीम तुलाई
जिले के खंड छोटीसादड़ी में इस वर्ष 3353 किसानों ने अफीम की बुवाई की है।इन किसानों ने 24567 किलो अफीम विभाग को तुलाई है।छोटीसादड़ी खंड जिला अफीम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि इस बार 124 गांवों के किसानों की अफीम तोली गई है। जिसका 3 करोड़ 8 2 लाख 44 हजार 6 00 रुपए का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया गया है।

खंड गांव किसान उत्पादन
प्रतापगढ़ 190 3574 22802
छोटीसादड़ी 124 3353 24567
कुल 314 6927 47369
(उत्पादन किलो में)

401 किसानों ने नहीं की बुवाई
जिले में विभाग की ओर से इस बार प्रतापगढ़ खंड में 3826 किसानों को बुवाई के लिए लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से 252 किसानों ने पूरे खेत की अफीम हंकवाई है।जबकि कुछ किसानों ने आंशिक रूप से फसल हंकवाई है। इसी प्रकार छोटीसादड़ी में 3502 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे।विभाग के निरीक्षक महेेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इनमें से 149 किसानों ने अफीम उखड़वाई है। जबकि कुछ किसानों ने आंशिक फसल ही उखड़वाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो