scriptराजा भैया के गढ़ कुंडा में बीजेपी को करारी हार, इन प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत | Pratapgarh Nagar Nikay Chunav Result 2017 News In Hindi | Patrika News
प्रतापगढ़

राजा भैया के गढ़ कुंडा में बीजेपी को करारी हार, इन प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत

नगरपालिका में भाजपा आगे

प्रतापगढ़Dec 01, 2017 / 03:18 pm

sarveshwari Mishra

Muncipal Election

ऩिकाय चुनाव

प्रतापगढ़. यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। यूपी के सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान का कार्य जारी है। राजा भैया के गढ़ कुंडा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। इन्होंने 4782 मतों से जीत हासिल की है। सीमा यादव गुलशन यादव की पत्नी है। गुलशन यादव पहले राजा भैया के खास रहे। पिछले साल राजा भैया ने इन्हें चुनाव लड़वाया था। लेकिन इनके चाल-चलन ठीक न चलने से राजाभैया ने इनका साथ छोड़ दिया। बतादें कि राजाभैया ने सीमा यादव का समर्थन नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इनका बहिष्कार भी नहीं किया था।
कटरा के पार्षद सीट से सपा प्रत्याशी जुनैदा खातून ने भाजपा प्रत्याशी जानकी देवी को बड़े अन्तर हराकर बड़ी जीत हासिल की है। सपा को कुल 449 वोट से मिली है। सपा के इस जीत से सपाइयों में खुशी की लहर है। सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के समर्थन के बाद भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
प्रतापगढ़ के कई सीटों पर भाजपा आगे हैं वहीं लालगंज सीट पर कांग्रेस 1368 वोट से आगे है। लालगंज नगर पंचायत सीट कांग्रेस उम्मीदवार अनीता द्विवेदी का दबदबा है। वहीं निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह को 891 वोट मिले हैं। प्रतापगढ़ में कुल नौ सीट है। जिसमें एक नगर पंचायत और आठ नगरपालिका है।
प्रतापगढ़ पट्टी टाउन एरिया अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी खेदन लाल जीते। निर्दल को हराया।


नगरपालिका में भाजपा आगे
यूपी के प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ नगरपालिका सीट से भाजपा बढ़त बनाई हुई है। इस सीट की उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता आगे चल रही हैं। वहीं रानीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी 5 वोट से आगे है। दूसरे पर बसपा की उम्मीदवार आयशा बेगम चल रही है। मनिकापुर वार्ड नम्बर से 1 से सभासद सीट पर निर्दल प्रत्याशी गीता देवी ने जीत हासिल की है। गीता को 198 वोट मिले है। वहीं कमल को 183 मिले हैं।
लालगंज सीट पर कांग्रेस का दबदबा है। लालगंज नगर पंचायत सीट से अनीता द्रिवेदी आगे चल रही हैं। निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह को 891 वोट मिले।

प्रतापगढ़ में मतगणना शुरू
प्रतापगढ़ में एक नगर पालिका और 8 नगर पंचायत के लिए मतगणना हो रही है। प्रतापगढ़ नगर पालिका की इस सीट पर सभी को पीछे करके कांग्रेस आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें
गाजीपुर में भाजपा का अब तक नहीं खुला खाता, इस पार्टी ने बनाई बढ़त

पूर्वांचल में अब तक का परिणाम

इलाहाबाद में भाजपा ने तीन सीट जीत ली है। वहीं गोरखपुर में भाजपा नगरपालिका के प्रत्याशी सीताराम जायसवाल 3000 वोटों से आगे हैं। इस बार भी कई सीट बीजेपी के पाले मेें जाते नजर आ रही है। निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसका परिणाम शाम तक आ जाएगा।

Home / Pratapgarh / राजा भैया के गढ़ कुंडा में बीजेपी को करारी हार, इन प्रत्याशियों को मिली बड़ी जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो