scriptमाफिया अतीक अहमद और अशरफ के बाद अब इनके ससुरालियों की संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर | After Atiq and Ashraf, now bulldozers will be used on the properties of their in-laws too | Patrika News
प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद और अशरफ के बाद अब इनके ससुरालियों की संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की अरबों रूपए की संपत्ति पर प्रयागराज पुलिस ने कार्रवाई की है। अब अशरफ पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। कहा जा रहा है कि ससुरालियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा।

प्रयागराजJun 11, 2024 / 07:42 am

Krishna Rai

up news
प्रयागराज पुलिस द्वारा लगातार एक साल से माफिया अतीक (atiq ahmed) और उसके गैंग से जुड़े अपराधियों की संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है। इसके दरम्यान पुलिस ने अतीक और उससे जुड़े लोगों की कुल अरबों की संपत्ति कुर्क किया है। कई संपत्तियों पर पुलिस द्वारा बुलडोजर भी चलाया गया है। अतीक क भाई अशरफ की बीबी जैनब फातिमा भी २५ हजार रूपए की इनामिया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन वह अभी भी फरार चल रही है।
प्रयागराज पुलिस द्वारा अब जैनब के मायके वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जैनब और उसका भाई जैद मास्टर उमेश पाल हत्यांकाड में आरोपी हैं। पुलिस अब जैद की संपत्ति पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गोपनीय तरीके से उसकी संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रापर्टी चिन्हित होने के बाद उसका सत्यापन राजस्व और प्रयागराज विकास प्राधिकरण से कराया जाएगा। फिर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की तैयारी पूर्ण होने के बाद जैद की संपत्ति पर भी बोलडजर चलेगा।
माफिया अतीक और अशरफ जब प्रभाव में थे, तो इनक कई रिश्तेदार भी गुनाहों की कहानी में शामिल थे। माफियाओं के साथ उन्होंने भी करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है। हालाकि पुलिस ने बहुत सारी संपत्तियों पर कार्रवाई की है, लेकिन अभी भी बहुत बाकी हैं। बताया जा रहा है कि धूमनगंज और पुरामुफ्ती थानाक्षेत्र के अलावा कई जगहों पर इनकी संपत्ति है, जिस चिन्हित किया जा रहा है।

Hindi News/ Prayagraj / माफिया अतीक अहमद और अशरफ के बाद अब इनके ससुरालियों की संपत्ति पर भी चलेगा बुलडोजर

ट्रेंडिंग वीडियो