scriptयूपी एसटीफ ने महाराष्ट्र डकैती के मास्टर माइंड शेरू को प्रयागराज से गिरफ्तार किया | maharashtra robbery master mind vinod patel arrested in allahabad | Patrika News
प्रयागराज

यूपी एसटीफ ने महाराष्ट्र डकैती के मास्टर माइंड शेरू को प्रयागराज से गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र की पुलिस अब आरोपी शेरू को वहां ले जाने की तैयारी मे जुटी है

प्रयागराजDec 15, 2019 / 03:54 pm

Ashish Shukla

crime case

महाराष्ट्र की पुलिस अब आरोपी शेरू को वहां ले जाने की तैयारी मे जुटी है

प्रयागराज. तीन महीने के बाद महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सितंबर महीने में राज्य के ठाणे इलाके में एक होटल के मैनेजर को चाकू मारकर लूट मामले में टीम ने लूटकांड के मुख्य आरोपी विनोद पटेल उर्फ शेरू को प्रयागराज जिले से गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र की पुलिस अब आरोपी शेरू को वहां ले जाने की तैयारी मे जुटी है।
बतादें कि महाराष्ट्र के ठाणे इलाके के प्रीतम ग्लोबल होटल में मणिपुर के रहने वाले वुंगचान रायखान मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 16 सितंबर की देर रात वो होटल से नौकरी करने के बाद अपने घर के लिए जा रहे थे। कासार वड़वली इलाके में पांच लोगों ने मैनेजर को चाकू मारी और इनसे लूटकांड को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस की छानबीन के बाद लूटकांड का एक आरोपी संदीप दूबे पकड़ा गया। पुलिस को दी गई जानकारी में संदीप ने बताया कि लूटकांड के मास्टर माइंड विनोद पटेल उर्फ शेरू के कहने पर वो उसके साथ आया था और इस प्रकरण में शामिल हुआ था। संदीप ने बताया कि शेरू यूपी के जौनपुर का रहने वाला है वो सालों से मुंबई में रहकर ही आटो चलाचता था। कुछ दिन की रेकी के बाद उसने मैनेजर को लूटने की योजना बनाई थी।
संदीप की मानें तो शेरू ने आटो चलाने के दौरान ही पवन पटेल, संदीप दुबे, विनोद गुप्ता और गणेश अशोक अहिरे के साथ गिरोह बना लिया और लूट और छिनैती भी करने लगा। घटना वाले दिन आरोपियों ने होटल मैनेजर को आटो में बिठा लिया था और उसे चाकू मारकर लूट लिया था। पुलिस जब आरोपियों को खोजने लगी तो सभी वहां से भाग निकले थे। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ से विनोद पटेल की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी। इंस्पेक्टर अतुल सिंह और केसी राय की टीम ने शनिवार को सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास से विनोद पटेल उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो