प्रयागराज

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की 16 लाख महिलाओं के खाते में डाले 1000 करोड़ रुपये, कहा, यूपी का विकास कोई रोक नहीं सकता

संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। परेड मैदान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट का भी शिलान्यास किया। फिर पीएम मोदी ने 101000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना राशि का ट्रांसफर किया।

प्रयागराजDec 21, 2021 / 04:02 pm

Vivek Srivastava

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। परेड मैदान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट का भी शिलान्यास किया। फिर पीएम मोदी ने 101000 बेटियों को कन्या सुमंगला योजना राशि का ट्रांसफर किया। इसके साथ पीएम मोदी ने समूह सहायता की महिलाओं से और कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभार्थी और पुष्पहार प्लांट संचालित करने वाली महिलाओं से बात किया। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में बैंक सखी के माध्यम से बैंकों को गांव तक लेकर आएं हैं जो कहते हैं ये काम छोटा है उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि बैंक सखियों का काम बड़ा है। यूपी में डबल इंजन की सरकार महिलाओं के विकास के क्षेत्र में काम कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि बैंक सखियां के हाथों से 75 हजार करोड़ का लेन देन होता हुआ है। पूरा देश देख रहा है और यूपी में काम हो रहा है। यूपी में टेक होम राशन को तैयार करने का राशन महिलाओं के हाथों सौंपा गया है। महिलाओं के हाथों सलाना हजारों करोड़ रुपये का काम हो रहा है। पुष्पहार महिलाओं से गांव के किसानों से बहुत बड़ा लाभ होता है। गांव के किसानों का यह लाभ होगा कि महिलाएं गांव से ही अनाज खरीदकर पुष्पहार राशन तैयार करेंगी। स्वम् सहायता समूह महिलाओं को आज 1000 करोड़ रुपए उनके खाते में भेजना का सौभाग्य मुझे मिला है।
यह भी पढ़ें

डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने छह बार किया पूर्वांचल का दौरा, जानिए कब कहाँ गये पीएम मोदी

यूपी का विकास अब कोई रोक नहीं सकता है यूपी की विकास और गरिमा महिलाओं ने बढ़ाया है। एक बेटी की कौशल, शिक्षा समाज की नहीं बल्कि राष्ट्र की जिम्मेदारी है। देश के कमान संभालने से लेकर अब तक बेटियों को शसक्त करने के लिए योजना और अभियान चलाया गया है। बेटियां गर्व में न मारी जाएं इसके लिए देश की बेटियों को बेटी पढाओं, बेटी बचाओं का योजना चलाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि मां अपना काम जारी रखे महिलाओं को छः माह की छुट्टी दिया गया है। गर्वती महिलाओं को सरकार ने पोषण पर विशेष ध्यान दिया है। महिलाओं के खाते में 5000 महीना दिया जा रहा है। 2 करोड़ महिलाओं को 10 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। बेटियां स्कूल जाए इस क्षेत्र में लगातार काम किया गया है। बेटियां को हर सुविधा मिले इस क्षेत्र में सरकार काम कर रही है।
बेटियों का हो रहा है सपना पूरा

पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों के सपनों को पूरा करने के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाया गया है। इस योजना के तहत बेटियों का खाता भी खोला गया है। बेटियां के जन्म से लेकर उनके शिक्षा और शादी तक सरकार सीधे खाते में धनराशि देने का काम किया है। बेटियों के लिए तमाम योजना से बहनों के जीवन में खुशहाली आई है। आयुष्मान भारत योजना से सबसे अधिक बहनों को लाभ मिल है। बहने को अब पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलने से उनकी सेहत और इलाज की चिंता दूर हो गई है।
यह भी पढ़ें

भाजपा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है पूर्वांचल? जानिए पूर्वांचल का सियासी गणित

संपति पर महिलाओं को मिला अधिकार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां परम्परा सदियों से यह परमात्मा और व्यवस्था रही कि घर की संपत्ति पर पुरुषों पर अधिकार मिला रहा था। लेकिन अब उन सम्पतियों पर महिलाओं को का भी हक़ मिले इस क्षेत्र में सरकार ने काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले लाभ को महिलाओं के नाम किये गए हैं। यूपी में 30 लाख घर पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम घर हुए हैं। आज पूरा घर महिलाओं के नाम है। यही है महिलाओं का शसक्तीकरण, महिलाओं के हित है महिलाओं का विकास।
योगी सरकार करेगी मैपिंग

केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत देश भर गांवों को घर के मालिकों को कागज दिया जा रहा है। अगले कुछ वर्षों में योगी सरकार सभी लाभ देने का काम करेगी। घर की मैपिंग कराकर महिलाओं के नाम अब घर होगा। मुद्रा योजना गांव- गांव की महिलाओं को रोजगार मिल है। इस योजना का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है।
सरकार महिलाओं के लिए किया काम

पीएम मोदी ने कहा कि स्वम् सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है। इस क्षेत्र में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव हो हमारी सरकार महिलाओं के विकास क्षेत्र में कार्य किये हैं। कोरोना काम में मुक्त राशन देने का काम केंद्र सरकार ने किया है।

Hindi News / Prayagraj / प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की 16 लाख महिलाओं के खाते में डाले 1000 करोड़ रुपये, कहा, यूपी का विकास कोई रोक नहीं सकता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.