scriptरांची से नई दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज, देखें टाइम– टेबल | Patrika News
प्रयागराज

रांची से नई दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज, देखें टाइम– टेबल

Special Train Alert: भारतीय रेलवे ने रांची से नई दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी ।

प्रयागराजMay 09, 2024 / 04:12 pm

Pravin Kumar

Indian Railways News: रांची के लिए रेलवे ने एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को संचालित करने का ऐलान किया है। ट्रेन का संचालन रांची से नई दिल्ली के बीच होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होकर आवागमन करेगी।
रांची से ट्रेन नंबर 02877 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार 10 मई से 28 जून तक होगा। रांची से रात 11:55 बजे चलने के बाद ट्रेन मुरी, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड़, जपला, नाबे नगर रोड़, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए दोपहर 1:25 से 1:30 बजे तक प्रयागराज जंक्शन और रात 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसी तरह नई दिल्ली से 02878 का संचालन प्रत्येक शनिवार 11मई से 29 जून तक रात 11:45 होगा। ट्रेन सुबह 9:30 बजे जंक्शन व रात 12:15 बजे रांची पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के 18 व एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

Hindi News/ Prayagraj / रांची से नई दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज, देखें टाइम– टेबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो