scriptगर्ल फ्रेंड के चक्कर में इस हद्द तक पंहुचा प्रेमी ,आप भी जानकार हैरान हो जायेंगे | Thieves made in love of girl friend in up | Patrika News
प्रयागराज

गर्ल फ्रेंड के चक्कर में इस हद्द तक पंहुचा प्रेमी ,आप भी जानकार हैरान हो जायेंगे

पुलिस भी जान कर हैरान रह गई

प्रयागराजMay 06, 2019 / 05:17 pm

प्रसून पांडे

rajasthan news

girl friend

प्रयागराज| जिले की पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। शहर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विकास ग्यारहवीं का छात्र है तो वही दूसरा आरोपी ईशान दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। पुलिस के अनुसार पूछतांछ में दोनों ने बताया है कि गर्लफ्रेंड के प्यार में दोनों वाहन चोरी करने लगे।

पुलिस भी दोनों की बात सुन हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया की जिससे वो प्यार करते है उन्हें खुश रखने और उनसे दूर होने के डर ने उन्हें चोर बना दिया। दोनों ने बताया की पहले एक बाइक चोरी कर उसे 15000 में बेचा तो खूब ऐश किया।अपनी -अपनी गर्ल फ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिए। इसके बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना अपने पेशे में शामिल कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने हाईकोर्ट के पास से एक एक्टिवा चोरी होने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो इन दोंनो वाहन चोरों का सुराग मिल गया।

प्रयागराज पुलिस ने बताया की गिरफ़्तार विकास धूमनगंज थाना अंतर्गत प्रीतम नगर का निवासी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को चार गाड़ियां बरामद करने में कामयाबी मिली। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने यह बताया कि पढ़ाई के दौरान ही दोनों गर्लफ्रेंड को लेकर रेस्टोरेंट्स जाने लगे ऐसे में पैसों की जरूरत होने लगी इसके बाद दोनों ने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ये लोग इससे पहले भी कई गाड़ियां बेच चुके हैं। पुलिस इनके एक अन्य फ़रार साथी की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया की गिरफ़्तार युवक बेहद शातिर किस्म के हैं। पूछतांछ में दोंनो ने बताया की गाड़ियों को चोरी कर रेलवे औऱ बस के स्टैंड में कुछ दिनों के लिए गाड़ियां खड़ी कर देते थे। कुछ दिन बीतने के बाद उसे सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।

Home / Prayagraj / गर्ल फ्रेंड के चक्कर में इस हद्द तक पंहुचा प्रेमी ,आप भी जानकार हैरान हो जायेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो