scriptप्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर | Two teenagers who went to bathe in the Ganges drowned in Prayagraj | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर

रामनगर निवासी सुरेश सिंह का12 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन सिंह और उसका साथी आलोक सिंह उम्र 12 वर्ष गंगा नहाने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ बिजौरा गंगा घाट पर गए हुए थे। वह अचानक नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। तभी उनके साथ गए साथियों ने शोर मचाया और अगल-बगल के ग्रामीण ने सूचना पुलिस को दी।

प्रयागराजJul 09, 2022 / 05:20 pm

Sumit Yadav

प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर

प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर

प्रयागराज: संगमनगरी में गंगा नहाने गए दो किशोर को डूब जाने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही गोताखोर गंगा नदी में खोजबीन करने में जुटे हैं। घाट के किनारे भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी सुरेश सिंह का 12 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन सिंह और उसका साथी आलोक सिंह उम्र 12 वर्ष गंगा नहाने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ बिजौरा गंगा घाट पर गए हुए थे। इसके बाद अचानक गहरे पानी मे जाने से दोनों डूबने लगे। देखते ही देखते दोनों किशोर गंगा में समा गए।
किशोरों को ढूढ़ने में जुटे गोताखोर

ग्रामीणों ने बताया कि उरुवा क्षेत्र के बिजौरा गंगा घाट पर नहाने गए दो किशोर गंगा में डूब गए। जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी गई।मौके पर तत्काल रूप से पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन में जुट गई है। काफी देर बाद एक किशोर की लाश उतराई मिली, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गोताखोर अभी दूसरे बच्चे को ढूढ़ने में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें

Prayagraj Violence: अटाला हिंसा में सरकार का बड़ा एक्शन, इन आरोपियों पर NSA लगाने की तैयारी

एक की मिली डेडबॉडी

जैसे ही पुलिस को दो किशोरों की डूबने की सूचना मिली तो तत्काल रूप से पुलिस व गोताखोर उनकी तलाश करने में जुटे हुए हैं। रामनगर निवासी सुरेश सिंह का12 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन सिंह और उसका साथी आलोक सिंह उम्र 12 वर्ष गंगा नहाने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ बिजौरा गंगा घाट पर गए हुए थे। वह अचानक नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। तभी उनके साथ गए साथियों ने शोर मचाया और अगल-बगल के ग्रामीण ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर के मदद से एक बच्चे को बरामद किया और दूसरे की खोजबीन में जुटे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Home / Prayagraj / प्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो