scriptUP Rain update: आ गई मानसून से जुड़ी बड़ी खबर, इस साल पहले शुरू हो जाएगी मुसलाधार बारिश | UP Rain update Good news: Big news related to monsoon has arrived, good rains will start earlier this year | Patrika News
प्रयागराज

UP Rain update: आ गई मानसून से जुड़ी बड़ी खबर, इस साल पहले शुरू हो जाएगी मुसलाधार बारिश

भयानक गर्मी झेल रहे लोगों को अब मानसून का इंतजार होने लगा है। मानसूनी बरसात के बाद ही इस तपिश से लोगों को राहत मिलती है। ऐसे में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है।

प्रयागराजMay 23, 2024 / 04:42 pm

Krishna Rai

WEATHER NEWS
MANSOON UPDATE IN UP: पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी उपर चल रहा है। लोगों को गर्मी से राहत देने में अब सिर्फ बरसात ही कारगर होगी। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून का लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल मानसून समय से पहले आगे की ओर आ रहा है। यह मानसून अच्छी बरसात भी करेगा।
सामान्य तौर पर यह 1 जून तक केरल में प्रवेश करता है और फिर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ता है। उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून लगभग 5 दिन पहले आने वाला है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में मानसून 20 जून और बाकी के हिस्सों को 25 जून तक कवर कर लेगा। यूपी में मानसून का समय निर्धारित समय से पहले आगमन आम आदमी के अलावा किसानों के लिए बेहद लाभकारी होगा।
किसानों को मानूसन देगा फायदा
यूपी में धान की फसल बहुत प्रमुख मानी जाती है। भारी संख्या में किसानों के लिए धान की फसल एक बड़ा मुनाफा देने वाला होता है। पिछले साल मानसून ने किसानों का साथ नहीं दिया था जिसके कारण भारी फजीहत हुई थी, लेकिन इस साल मानसून समय से और बेहतर वर्षा लेकर आ रहा है। इस साल मानसून धान की फसल के सौगात होगा।

Hindi News/ Prayagraj / UP Rain update: आ गई मानसून से जुड़ी बड़ी खबर, इस साल पहले शुरू हो जाएगी मुसलाधार बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो