महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर शुरू, देवेंद्र फडणवीस बोले-भाजपा की ताकत हमें देखने को मिली
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा में भी आज बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने भी साफ कर दिया है कि देश में 15 जून से मानसून की बारिश होने वाली है। इससे पहले मुंबई में बारिश होने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था। इसके साथ ही बांद्रा वेस्ट इलाके में एक दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई थी। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए थे।#WATCH महाराष्ट्र: बारिश के बाद पुणे में कई स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया। (10.06) pic.twitter.com/QrfT9yFRXc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2022