scriptकांग्रेस में शामिल हुए अदिति सिंह के भाई मनीष सिंह, प्रियंका गांधी ने दिलाई सदस्यता | Manish Singh join Congress in presence of priyanka gandhi | Patrika News
रायबरेली

कांग्रेस में शामिल हुए अदिति सिंह के भाई मनीष सिंह, प्रियंका गांधी ने दिलाई सदस्यता

भाजपा के पूर्व सांसद अशोक सिंह के सुपुत्र हैं मनीष सिंह, 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव

रायबरेलीOct 23, 2019 / 04:28 pm

Abhishek Gupta

Manish Singh

कांग्रेस में शामिल हुए अदिति सिंह के भाई मनीष सिंह

रायबरेली. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद अशोक सिंह के सुपुत्र मनीष सिंह समर्थकों के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मनीष सिंह रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं। उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर हरचंद्रपुर से लड़ा था, तब वह कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह से चुनाव हार गये थे। बीजेपी में शामिल होने की संभावित खबरों के बीच प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह के विकल्प के तौर पर उनके चचेरे भाई मनीष सिंह को चुना है। सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि अदिति सिंह को भाजपा के करीब होते देख मनीष सिंह को रायबरेली में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
रायबरेली के बदलते सियासी माहौल को भांपते हुए मनीष सिंह बसपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। कांग्रेस में घर वापसी करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि वह प्रियंका गांधी के काम के तरीके से प्रभावित हैं। वह एक कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Home / Raebareli / कांग्रेस में शामिल हुए अदिति सिंह के भाई मनीष सिंह, प्रियंका गांधी ने दिलाई सदस्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो