scriptइंदिरा और सोनिया की तरह रायबरेली से पहला चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, साल 1967 और 2004 जैसा बना माहौल | Priyanka Gandhi can contest her first election from Rae Bareli Like Indira and Sonia in 1967 and 2004 | Patrika News
रायबरेली

इंदिरा और सोनिया की तरह रायबरेली से पहला चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, साल 1967 और 2004 जैसा बना माहौल

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ती हैं तो दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की तरह इस सीट से वह अपना पहला चुनाव लड़ेंगी। साल 1967 में इंदिरा गांधी ने अपना पहला चुनाव और साल 2004 में सोनिया गांधी ने अपना पहला चुनाव यूपी की रायबरेली सीट से लड़ा था।

रायबरेलीApr 12, 2024 / 09:09 am

Sanjana Singh

Priyanka Gandhi

Sonia Gandhi(left), Priyanka Gandhi (middle), Indira Gandhi(right)

Priyanka Gandhi: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, इस सीट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने भी अब तक इस सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। रायबरेली में इस समय वही हालात हैं जो साल 1967 में इंदिरा गांधी के लिए बने और 2004 में सोनिया गांधी के लिए बने थे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीतिकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक से लेकर गांव तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक करने के साथ चौपाल लगा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने भले ही प्रियंका गांधी के नाम को अभी फाइनल नहीं किया है, लेकिन उनके यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है।

रायबरेली की ताजा खबरें: Raebareli News in Hindi

यह भी पढ़ें

ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

कांग्रेस संगठन जिले के 1800 से ज्यादा बूथों पर अपनी ताकत लगा रही है। इसका कारण यह है कि भाजपा भी बूथ जीतने की रणनीति पर चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक मतदाता के नाम और उसके जातीय गणित का हिसाब रख रहे हैं। कांग्रेस के एजेंडे को बूथों पर प्रचारित भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात की है और जिला कांग्रेस समिति इसी पर फोकस कर रही है।
प्रियंका गांधी का नाम जब से रायबरेली में चला है, तब से भाजपा भी कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम सामने आने का इंतजार कर रही है। पार्टी के जानकार इस कारण किसी भी प्रत्याशी के नाम की चर्चा तक नहीं कर रहे हैं।

Home / Raebareli / इंदिरा और सोनिया की तरह रायबरेली से पहला चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, साल 1967 और 2004 जैसा बना माहौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो