23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Om Prakash Rajbhar Mother Death: ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification
Om Prakash Rajbhar Mother Death

Om Prakash Rajbhar Mother Death: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है। इसकी जानकारी खुद सुभासपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट कर लिखा, "मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं।"

ओम प्रकाश राजभर का पैतृक घर वाराणसी जिले के गांव फत्तेहपुर सिंधोरा में है। उनकी मां का नाम जितना देवी था और वह 85 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक राजभर की मां फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थीं और लखनऊ के केजीएमयू में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद अब पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: यूपी की सात सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, केशरीनाथ त्रिपाठी का बेटा भी मैदान में


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर की माता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर की पूज्य माता के देहावसान की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं।"