रायबरेली

मजदूरी का पैसा मांगने पर 10वीं के छात्र को तालिबानी सजा, आरोपी युवकों ने चटवाए पैर

रायबरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां अपनी मां की मजदूरी मांगने गए एक दलित युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने उसकी बेल्ट और साइकिल की चेन से पिटाई की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उससे अपने पैर भी चटवाए।

रायबरेलीApr 19, 2022 / 02:24 pm

Karishma Lalwani

Student Beaten with Belt and Chain on Asking for Wage of His Mother

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां अपनी मां की मजदूरी मांगने गए एक दलित युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने उसकी बेल्ट और साइकिल की चेन से पिटाई की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उससे अपने पैर भी चटवाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो शुक्रवार का है लेकिन घटना के तीन दिन बाद इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो के नाबालिग होने के कारण उन्हें बालगृह भेजा गया है।
मामला रायबरेली जिले के जगतपुर कस्बे का है। यहां एक महिला मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। महिला के पति का 10 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। परिवार में सिर्फ वह और उसका बेटा रहते हैं। महिला कई वर्षों से आरोपी युवकों के खेतों में मजदूरी करती थी। शुक्रवार को जब उसका बेटा मजदूरी के पैसे मांगने गया तो यह बात दबंगों को नागवार गुजरी और उन्होंने दलित युवक को तालीबानी सजा दे डाली। वह उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। उसके पैर भी चटवाए। इसके बाद उसे खून से लथपथ वहीं छोड़ कर चले गए।
यह भी पढ़ें

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सारी अवैध प्रापर्टी होगी कुर्क, अवैध कब्जे और गबन के मामलों की हो रही समीक्षा

https://twitter.com/SurajKrBauddh/status/1515725772644036608?ref_src=twsrc%5Etfw
6 आरोपी गिरफ्तार

वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने घटना की खबर पीड़ित युवक की मां को दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें

अमेठी में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत

सीओ डलमऊ अशोक सिंह के अनुसार, तालिबानी सजा देने वाले आरोपी ऋतिक सिंह, शिवम मौर्य, विकास हरिजन, अभिषेक, महेंद्र प्रजापति और उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें सुधार के लिए बाल गृह भेजा गया है। अन्य चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.