scriptमस्ती में झूम रहे थे बाराती, अचानक बनी विवाद की स्थिति, फिर कुछ लोगों ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा | Assault case | Patrika News
रायगढ़

मस्ती में झूम रहे थे बाराती, अचानक बनी विवाद की स्थिति, फिर कुछ लोगों ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

रायगढ़May 26, 2019 / 01:06 pm

Vasudev Yadav

मस्ती में झूम रहे थे बाराती, अचानक बनी विवाद की स्थिति, फिर कुछ लोगों ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मस्ती में झूम रहे थे बाराती, अचानक बनी विवाद की स्थिति, फिर कुछ लोगों ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रायगढ़. जशपुर के कांसाबेल से पुसौर बारात आए आधा दर्जन लोगों को चार अज्ञात युवकों ने बारात में नाचने की बात को लेकर बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना से बारातियों के बीच भगदड़ मच गई। वहीं पूरी बारात भी खाली हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई की रात पत्थलगांव निवासी प्रार्थी भीमसेन स्वर्णकार अपने दोनों बेटे दीपक व राघवेन्द्र स्वर्णकार के साथ दोकड़ा कांसाबेल से पुसौर रामजी स्वर्णकार के यहां बारात आया था। उनके साथ प्रदीप कुमार, मुकेश व करन शर्मा भी आए थे। पुसौर पहुंचने के बाद जब बारात निकली तो सभी बाराती बारात के संग नाचते-गाते आगे जा रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही बारात पुसौर स्टेट बैंक के पास पहुंची तो नाचने के दौरान किसी का पैर किसी व्यक्ति को लग गया। इसी बात पर वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और बारातियों के बीच झूमाझटकी हो गई।
यह भी पढ़ें
खूब भा रहा हाथियों को कोरबा का जंगल, बना लिया अपना स्थाई ठिकाना, ये है वजह…

देखते ही देखते मामला बिगड़ता गया और चार अज्ञात युवक भीमसेन, उसके दोनों बेटे व उनके साथ आए अन्य लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। मारपीट की इस घटना को देख अन्य बारातियों के बीच भगदड़ मच गई और सभी किनारे हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उक्त छह लोगों को बुरी तरह पीटा, जिससे उनको काफी चोट आई है। भीमसेन ने घटना की रिपोर्ट थाने में की है, लेकिन वह मारने वालों को पहचान नहीं रहा है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Home / Raigarh / मस्ती में झूम रहे थे बाराती, अचानक बनी विवाद की स्थिति, फिर कुछ लोगों ने छह लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो