scriptCG Politics : CM बनने के बाद विष्णुदेव साय ने की घोषणा, किसानों को मिलेगा 22.45 करोड़ का बोनस | CG Politics : Farmers will get a bonus of Rs 22.45 crore | Patrika News
रायगढ़

CG Politics : CM बनने के बाद विष्णुदेव साय ने की घोषणा, किसानों को मिलेगा 22.45 करोड़ का बोनस

Chhattisgarh political trends: जिले के करीब 1 लाख 26 हजार 372 किसानों को करीब 22.45 करोड़ रुपए का बोनस राशि वितरण होगा। सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने सबसे पहली घोषणा बोनस राशि को लेकर किया है।

रायगढ़Dec 11, 2023 / 04:57 pm

योगेश मिश्रा

raigarh.jpg
CG News: जिले के करीब 1 लाख 26 हजार 372 किसानों को करीब 22.45 करोड़ रुपए का बोनस राशि वितरण होगा। सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने सबसे पहली घोषणा बोनस राशि को लेकर किया है।
चुनाव के दौरान कांग्रेस व भाजपा दोनो ने अपने घोषणा पत्र में किसान व अन्य वर्ग के लिए कई घोषणाए की थी जिसमें बीजेपी द्वारा दो साल की बचत बोनस राशि को प्रदाय करने की घोषणा चुनाव में ज्यादा कारगर देखने को मिला। चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाया। जिसमें रविवार को बीजेपी के पर्यवेक्षकों ने सीएम की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें

PRSU Exam Date : जारी हुई सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारिणी, एक क्लिक में देखें

रायगढ़ सांसद रहे विष्णुदेव साय को सीएम बनाया गया है। सीएम का ताज विष्णुदेव साय के सर पर सजने के बाद पहली घोषणा किसानों के लिए किया गया है। जिसमें बीजेपी द्वारा किसानों को बचत दो साल का बोनस राशि प्रदाय करने किए गए घोषणा को पूरा करने का वायदा करते हुए 25 दिसंबर तक किसानों के खाते में राशि पहुंचने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें

थलसेना में पदस्थ धमतरी के चोवाराम सेन की मौत, हरियाणा के हिसार में था पदस्थ



इस हिसाब से देखा जाए तो जिले में वर्ष 2016-17 में 68 हजार 763 किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत थे और इनके द्वारा 4 लाख 26 हजार 569 क्विंटल धान सेवा सहकारी सोसायटियों में विक्रय किया गया हे। इसी प्रकार 2017-18 में 58 हजार 209 पंजीकृत किसानों ने 3 लाख 22 हजार 35 क्विंटल धान विक्रय किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो जिले में 1 लाख 26 हजार 972 किसानों को दो साल का बचत बोनस राशि प्रति क्विंटल 300 रुपए के हिसाब से 22.45 करोड़ रुपए का बोनस प्रदाय किया जाएगा।

Hindi News/ Raigarh / CG Politics : CM बनने के बाद विष्णुदेव साय ने की घोषणा, किसानों को मिलेगा 22.45 करोड़ का बोनस

ट्रेंडिंग वीडियो