scriptरायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल में डूब कर मेट्रो अस्पताल के न्यूरो सर्जन की मौत | Metro surgeon dies of neuro surgeon after drowning water | Patrika News
रायगढ़

रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल में डूब कर मेट्रो अस्पताल के न्यूरो सर्जन की मौत

डॉक्टर के एक करीबी ने बताया कि वे तैराकी के काफी शौकीन थे और बड़े ही अच्छे तैराक भी थे, लेकिन अचानक वे स्वीमिंग में पुल में डूब गए यह बात किसी को हजम नहीं हो पा रहा है।

रायगढ़Oct 21, 2019 / 11:40 am

Vasudev Yadav

रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल में डूब कर मेट्रो अस्पताल के न्यूरो सर्जन की मौत

रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल में डूब कर मेट्रो अस्पताल के न्यूरो सर्जन की मौत

रायगढ़. मेट्रो अस्पताल में पदस्थ न्यूरो सर्जन की रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल में डूब कर मौत हो गई। अचानक हुए इस घटना घटना से मेट्रो अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स व अधिकारी-कर्मचारी स्तब्ध हैं। घटना की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग, पंचनामा कार्रवाई कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. संजीव श्रीवास्तव (37) बोईरदादर क्षेत्र स्थित ओम हाइट्स में अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीं मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में पिछले चार माह से न्यूरो सर्जन के पद पर पदस्थ थे। वे प्रतिदिन बोईरदादर रायगढ़ स्टेडियम में स्वीमिंग करने जाते थे। 20 अक्टूबर की सुबह आठ बजे वे मेट्रो अस्पताल राउंड के लिए पहुंचे। वहीं अपने मरीजों को देखने के बाद वे 9 बजे अस्पताल से निकल गए। इसके बाद डॉ. संजीव रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग करने चले गए। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटे तो उसकी पत्नी ने उन्हें फोन किया। जब डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया तो उसकी पत्नी उसे ढूंढते हुए स्वीमिंग पुल पहुंच गई। जहां उसे पता चला कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद महिला ने देखा तो वह उसका पति का था। फिर तत्काल एंबुलेंस से डॉ. संजीव श्रीवास्तव को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मेट्रो अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

READ : भिखारी के भेष में घर घुसकर चुरा लिया सोने का मंगलसूत्र व चूड़ी, भागने लगा तो घर के एक सदस्य ने दौड़ाकर पकड़ा
स्वीमिंग कोचर ने दी यह दलील
रिपोर्टकर्ता मोहनलाल जांगड़े पिता दुखुराम जांगड़े (32) निवासी पंडरीपाली हाल मुकाम रायगढ़ स्टेडियम स्वीमिंग पुल परिसर ने अपने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि डॉ. संजीव श्रीवास्तव प्रतिदिन स्वीमिंग पुल में नहाने आते थे। रविवार की सुबह भी साढ़े आठ बजे वे नहाने गए थे। सुबह करीब 10 बजे वहां की घंटी बजने के बाद भी वे पानी से बाहर नहीं निकले, नहाते रहे। तभी मोहनलाल ने देखा कि पानी में कोई तैर रहा है। इसके बाद वह पुल के पास जाकर अपने कर्मचारियों की मदद से तैर रहे व्यक्ति को बाहर निकाला तो वे डॉ. संजीव श्रीवास्तव थे, जोकि बेहोशी की हालत में थे। इसके बाद तत्काल मोहनलाल ने एंबुलेंस के माध्यम से डॉक्टर को मेट्रो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित करने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

READ : नाबालिग से युवक ने की छेड़छाड़ और शिकायत करने पर देने लगा तेजाब फेंकने की धमकी, फिर …
दिल्ली की नौकरी छोड़ रायगढ़ को चुना
मेट्रो अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के करीबियों ने बताया कि वे पटना के रहने वाले थे। वहीं कलकत्ता में डॉक्टरी की पढ़ाई किए थे। उनका दिल्ली में नौकरी भी लग गया था। जबकि डॉक्टर के परिवार वाले दिल्ली में ही रहते हैं, लेकिन उन्होंने यह कह कर नौकरी को ठुकरा दिया कि दिल्ली जैसे महानगर में बहुत से न्यूरो सर्जन हैं, मैं ऐसी जगह जाकर सेवा दूंगा जहां न्यूरो सर्जन की कमी है। इसके बाद करीब चार माह पूर्व वे रायगढ़ मेट्रो अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन किए थे।

20 साल से चल रहीं पा रहे मरीज को चलाया
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ का एक 57 साल का व्यक्ति अपने रीढ़ के हड्डी की बीमारी से परेशान था। करीब 20 साल से वह चल नहीं पा रहा था और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अपना इलाज करा चुका था, लेकिन उसे कुछ फायदा नहीं मिला। इसके बाद उसने डॉ. संजीव श्रीवास्तव से अपना इलाज कराया तो ऑपरेशन के एक सप्ताह बाद ही वह स्वस्थ्य हो गया। बकायदा संजीव श्रीवास्तव उसे चलाकर अपने चेंबर तक लेकर गए और चाय पिलाया। इसी प्रकार डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने चार माह में करीब 40 मरीजों को स्वस्थ्य कर दिया। मेट्रो प्रबंधन की मानें तो इतने कम समय में इतना नाम कमाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अचानक हुए डॉ. संजीव श्रीवास्तव की मौत से पूरे मेट्रो अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों को काफी अघात पहुंचा है। वहीं डॉक्टर के परिजन भी सदमे में हैं।

तैराकी के थे शौकीन
डॉक्टर के एक करीबी ने बताया कि वे तैराकी के काफी शौकीन थे और बड़े ही अच्छे तैराक भी थे, लेकिन अचानक वे स्वीमिंग में पुल में डूब गए यह बात किसी को हजम नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर के करीबियों का मानना है कि मौत की वजह कुछ और हो सकती है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा में लोगों के बयान से यह पता चल रहा है कि डॉक्टर की मौत पानी में डूबने से हुई है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो