यहीं पर आटो संघ के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे और नंदी के सामने अपनी मांगे रखी। इस पर नंदी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयुष गोयल तक उनकी मांगों को पहुंचाने और पूरी करने का दावा किया। इसके बाद यहां समाज के लोगों से काफी देर तक चर्चा करने के बाद नंदी सराफा व्यापारी, लोहा व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, किराना व्यापारी, सब्जी व्यापारी सहित अलग-अलग व्यापार से जुड़े लोगों से मिले और उन्हें रोशनलाल अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नंदी ने लोगों को बताया कि भाजपा से यदि कोई एक व्यक्ति नाराज होकर अलग हो जाता है तो उसका साथ देकर दूसरे लोगों को भी गलती नहीं करनी चाहिए, बल्कि पार्टी व राज्य हित में सोचते हुए भाजपा के उम्मीदवार का ही समर्थन करना चाहिए।