scriptलापरवाही! अस्पताल के फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह कुतरा, परिजनों ने मचाया हंगामा | Rats gnawed on dead body in hospital freezer | Patrika News
रायगढ़

लापरवाही! अस्पताल के फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह कुतरा, परिजनों ने मचाया हंगामा

CG News: एक महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ लाते समय रास्ते में मौत होने से उसके शव को घरघोड़ा अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया था, जहां चूहाें ने उसके शव को कुतर दिया था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए नाराजगी जताई।

रायगढ़Mar 17, 2024 / 02:49 pm

Shrishti Singh

rat_attack.jpg
Raigarh News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा निवासी कृष्टिना खलखो पति अनिल खलखो (29 वर्ष) अज्ञात कारण से विगत 14 मार्च को कीटनाशक का सेवन कर ली थी। परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 15 मार्च को डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। ऐसे में परिजन निजी वाहन से उसे रायगढ़ लेकर आ रहे थे। इस दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे घरघोड़ा पहुंचे तो परिजनों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इससे वे घरघोड़ा अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृ़त घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

सीएम विष्णुदेव बोले -सरगुजा के लिए सौभाग्य का दिन, जल्द ही यहां से शुरु होगी उड़ान सेवा

अस्पताल से घटना की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी। चूंकि मामला जहर सेवन से मौत का था तो पुलिस शव को अस्पताल में फ्रीजर में रखवा दी, ताकि शनिवार को मर्ग कायम कर पीएम कराया जाएगा। शनिवार को मृतिका के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस के साथ शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि चूहों ने मृतिका के चेहरा सहित कई जगह कुतर दिया है। इसको देखते ही परिजन आक्रोशित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस व अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को समझाईश देते हुए उन्हें शांत कराया गया। तब जाकर दोपहर बाद पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें

दूकान में घुसकर युवक की लात-घूंसे से की पिटाई… फिर अपहरण कर ले जा रहे थे ओडिशा, गिरफ्तार

अस्पताल की लापरवाही आई सामने

अस्पताल परिसर में ही पीएम रूम बना है, लेकिन विगत कई माह से यहां का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। ऐसे में हमेशा वहां चुहे पहुंच जाते हैं। इसका सुधार नहीं हो रहा था। वहीं जब शनिवार को महिला के शव को चूहे ने काट दिया और बवाल होने लगा तब अस्पताल प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में सुधार कराया गया है।
पीएम घर के बाजू में खोदाई हुई थी। इसकी वजह से चूहों ने शव को काट दिया था। मुझे इसकी जानकारी मिली तो दरवाजा को सुधार कराया लिया है। ताकि आगे इस तरह की घटना सामने न आए। -डॉ. चैतराम पैंकरा, बीएमओ घरघोड़ा

Home / Raigarh / लापरवाही! अस्पताल के फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने बुरी तरह कुतरा, परिजनों ने मचाया हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो