scriptओडिशा रोड में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप… | Youth's body found on roadside in Odisha road | Patrika News
रायगढ़

ओडिशा रोड में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप…

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा मिर्गी से हुई है युवक की मौत

रायगढ़Sep 18, 2019 / 08:04 pm

Vasudev Yadav

ओडिशा रोड में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप...

ओडिशा रोड में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप…

रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र स्थित गढ़उमरिया ओडिशा रोड में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि युवक की मिर्गी बीमारी से मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

READ MORE : करंट से चिपक कर श्रमिकों की मौत मामले में तीन के खिलाफ अपराध दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की दोपहर गढ़उमरिया क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने देखा कि आरआर एनर्जी के आगे ओडिशा रोड में एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी है। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उक्त युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम करने की प्रक्रिया में जुट गई और मृतक के शिनाख्ती के लिए युवक के परिजनों की पतासाजी भी की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने जूटमिल चौकी पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे मृतक का फोटो बताया तो उक्त व्यक्ति ने उसे पहचान और और मृतक की शिनाख्ती हुई।

READ MORE : फर्जी ट्रांसफर आर्डर निकालकर बन गया जिले का SDO, ऐसे हुआ काले कारनामों का खुलासा
मिर्गी बीमारी से था ग्रसित
थाने पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम अरविंद मानकर पिता वासुदेव मानकर निवासी महाराष्ट्र बताया। साथ ही बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है। वहीं मृतक रूसी पढ़ोड़े पिता रामजी पढ़ोड़े भी महाराष्ट्र का रहने वाला था और खलासी का काम करता था। १४ सितंबर को अरविंद और रूसी ट्रक में आयरन पत्थर लेकर महाराष्ट्र से आरआर एनर्जी के लिए निकले थे। वहीं १५ सितंबर को कंपनी पहुंचे। जहां माल अनलोड नहीं होने से वे वहीं पर थे। अरविंद ने पुलिस को बताया कि रूसी को मिर्गी की बीमारी थी, इसलिए उसे दौरा भी पड़ता था। १७ सितंबर की दोपहर रूसी अचानक कंपनी से लापता हो गया था, ऐसे में अरविंद उसे खोजते हुए जूटमिल चौकी पहुंचा था। जबकि पुलिस की मानें तो मिर्गी का दौरा पडऩे पर रूसी दौडऩे भागते ओडिशा रोड तरफ चला गया और सड़क किनारे तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

Home / Raigarh / ओडिशा रोड में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो