
गीतांजलि स्पेशल ट्रेन में चौंकाने वाली चोरी, बैग कहीं से कटा न फटा लेकिन 15 तोला सोने के जेवर गायब
रायपुर. गीतांजलि स्पेशल ट्रेन में चोरी की चौंकाने देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, बैग सही सलामत है, लेकिन पीड़ित ने जब घर जाकर बैग खोला तो 15 तोला सोने के जेवर गायब। चोरी की यह घटना रायपुर के कारोबारी के साथ घटी है। पीड़ित कारोबारी ने यह रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह रायपुर स्टेशन में उतरे और पूरा सामान लेकर घर पहुंचने पर कुछ देर बाद उस बैग को खोलकर देखा, जिसमें सोने के जेवर नहीं थे, तब सबके सब सन्न रह गए। क्योंकि बैग कहीं से कटा भी नहीं था। आशंका है कि चोर गिरोह ने ट्रेन में ही ट्राली बैग का चैन काटकर दूसरा चैन लगा दिया होगा। जबकि भगत की कोठी ट्रेन का मामला जीआरपी ने नागपुर जीआरपी को भेज दिया है।
शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) टीआई आरके बोरझा ने बताया कि मालवीय रोड रायपुर के कारोबारी नवरतन वैद्य ने चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखाई है कि उनका परिवार और संगे संबंधी शादी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के अकोला शहर गए हुए थे। वहां से गीतांजलि स्पेशल ट्रेन के एसी कोच के ए-1 श्रेणी में 19 बर्थ रिजर्व कराया था। उसी में परिवार के सभी लोग लौट रहे थे।
ट्रेन कुम्हारी के पास पहुंचने पर सब लोग ट्रॉली बैग, सूटकेस लाकर गेट पर रखे, ताकि रायपुर स्टेशन में उतरने में विलंब न हो। ट्रेन सुबह 6.30 बजे रायपुर स्टेशन में रुकी और सब लोग अपना-अपना लगेज लेकर घर पहुंच गए थे। उन्होंने बयान दर्ज कराया है कि उनकी पत्नी का सोने का हार, टॉप्स, कंगन, अंगूठियां कुल 15 तोले का पूरा जेवर कीमत 3 लाख 55 हजार रुपए का होना दर्ज किया गया है।
दोपहर 1 बजे रेलवे एसपी के कार्यालय पहुंचे
जीआरपी थाना प्रभारी बोरझा ने बताया कि गीतांजलि स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे रायपुर स्टेशन आ गई थी। प्रार्थी नवरतन वैद्य पूरी घटना की जानकारी देने रेलवे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फिर थाने आकर पूरी रिपोर्ट दर्ज गया। इसके बाद से गिरोह का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
कुम्हारी के पास चार लड़कों ने मदद की थी
रिपोर्ट में यह दर्ज कराया है कि ट्रेन कुम्हारी के पास पहुंचने पर कोच से सामान लाकर गेट के पास रख रहे थे, ताकि रायपुर स्टेशन में उतरने में दिक्कत न हो। उस दौरान तीन-चार लड़के बैग रखवाने में मदद कर रहे थे, इसलिए आशंका है कि उसी दौरान गिरोह ने ट्रॉली बैग का चैन काटकर सोने के जेवर चोरी करने के बाद दूसरा चैन लगा दिया होगा।
एसी कोच में सफर करता है सासी गिरोह, तीन टीमें जुटीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सासी गिरोह की गतिविधियां बंद थीं। यह गिरोह ट्रेनों के एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर सफर करता है और यात्रियों का सामान निकलवाने और चढ़ाने में मदद करने की आड़ में मौका पाते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। जीआरपी थाना प्रभारी बोरझा ने बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और जिला क्राइम ब्रांच की टीमें गठित की गई है, जो पतासाजी में जुटी है। अभी सुराग नहीं मिला है।
दूसरे केस में बैग कटाकर चोरी की
भगत की कोठी ट्रेन में सफर कर रहे न्यू शांति नगर निवासी सुनील कुमार जागीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने मूल निवास जयपुर से लौट रहे थे। 11 जुलाई की दरम्यानी रात 3 बजे नागपुर से ट्रेन छूटने पर बैग देखा तो कटा था और 4000 नकद सहित उनकी पत्नी का 6 तोला सोने का जेवर करीब 1 लाख 14 हजार का चोरी चला गया। इस मामले में जीआरपी ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस नागपुर जीआरपी को भेज दिया।
Updated on:
15 Jul 2021 04:13 pm
Published on:
15 Jul 2021 04:03 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
