158 करोड़ रुपए से अधिक बकाया
छत्तीसगढ़ में स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 9 हजार स्कूलों का 158 करोड़ से ज्यादा का भुगतान अटका है। यह भुगतान स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने 1 दिसंबर से प्रतिशत के आधार पर जनरेट करने की बात कही थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व में 2 तारीख स्कूल विभाग के जिम्मेदार दे चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। वेरीफिकेशन के कारण पैसा न आने की बात जिम्मेदार कह रहे है, जिनका वेरीफिकेशन हो गया है, उनका भुगतान शुरू कर दिया जाए और शेष प्रक्रिया जारी रहे।