कम बच्चे फेल इसलिए अवसर नहीं
10वीं और 12वीं के छात्रों के फेल होने का आंकड़ा देख तो 19 हजार से ज्यादा छात्र फेल है, लेकिन विभागीय अधिकारी फेल छात्रों की संख्या कम होने का हवाला देते हुए परीक्षा ना लेने की बात कह रहे हैं। चूंकि इस बार ओपन स्कूल बोडज़् ने असाइनमेंट परीक्षा ली थी। इसके तहत बच्चों को दोबारा मौका नहीं दिया जा सकता था। अधिकारियों के मुताबिक घर में बच्चों ने कापी लिखी थी । दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि कम बच्चों के लिए परीक्षा नहीं कराने के पीछे ओपन बोर्ड की मंशा परीक्षा में हो रहे खर्च को बचाने की भी हो सकती है। बहरहाल, जिन बच्चों की परीक्षा नहीं हो रही है उन्हें अब छह महीने इंतजार करना पड़ेगा।