13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर कमिश्नरेट में 4 TI के तबादले, तेलीबांधा-आमानाका और उरला को मिले नए थाना प्रभारी

Raipur Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। अजय झा को आमानाका, सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 13 Nov 2026, 1:54 PM IST

TI Transfer List

रायपुर में 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर (Photo Source- Patrika File Photo)

TI Transfer List: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत चार निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस बदलाव के तहत तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं। वहीं, टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को आमानाका थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसिंग व्यवस्था आगे बढ़ेगी।

Raipur Police Commissioner: इन चार निरीक्षकों की बदली गई जिम्मेदारी

रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी तबादला सूची में चार निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इसमें तीन निरीक्षकों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

तबादले के मुताबिक

  • अजय झा – थाना प्रभारी, आमानाका
  • सुधांशु बघेल – थाना प्रभारी, उरला
  • रोहित मालेकर – थाना प्रभारी, तेलीबांधा
  • बालेश्वर लहरे – रक्षित केंद्र

इस फेरबदल के बाद आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों में नए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक के बाद तबादले

बताया जा रहा है कि गुरुवार को रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान थानों में लंबित प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण को लेकर भी थाना प्रभारियों से जवाब मांगा गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ थाना प्रभारियों को कामकाज और लंबित मामलों को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शुक्रवार को चार निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की गई। हालांकि, तबादला आदेश में प्रशासनिक बदलाव के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Police Transfer News: तीन प्रमुख थानों को मिली नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल में आमानाका, उरला और तेलीबांधा थाने प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन तीनों थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अजय झा को आमानाका, सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टिकरापारा में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है। रायपुर कमिश्नरेट में हुए इस बदलाव के बाद अब संबंधित थानों की जिम्मेदारी नए प्रभारियों के पास होगी।