आदेश के मुताबिक सचिन्द्र चौबे (CC-2011), जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अब वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दायित्व संभालेंगे। वहीं आकाश तिवारी (CC-2016), जो मुख्यमंत्री सुरक्षा में सहायक सेनानी के रूप में पदस्थ थे, उनका तबादला कर उन्हें सहायक सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर भेजा गया है।