21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Guest Editor: एक हाथ छूटा, लेकिन हौसला नहीं; स्वाति ने जीत लिए 34 मेडल

Guest Editor: एक हाथ छूटा, लेकिन हौसला नहीं; स्वाति ने जीत लिए 34 मेडल

Guest Editor: सोच- संघर्ष को जब आप अपनी ताकत बना लेते है तो हर परिशानी में चुनौतियां भी छोटी लगने लगती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

image

दीपक भगत

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:31 PM IST

Guest Editor

Guest Editor: नौ साल पहले हुई दुर्घटना में एक हाथ खोने वाली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बहतराई की स्वाति साहू ने जिंदगी को हादसे की कहानी बनकर नहीं रहने दिया, बल्कि उसे संघर्ष से सफलता तक पहुंचने का रास्ता बनाया। आज वही स्वाति व्हीलचेयर फेंसिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। अब तक गोल्ड और ब्रॉन्ज सहित 34 पदक जीत चुकी हैं। उनका मानना है कि कमजोर आर्थिक स्थिति, सीमित संसाधन और शारीरिक चुनौती; कभी किसी के सपनों की सीमा तय नहीं कर सकती।

स्वाति की कहानी उन लोगों के लिए खास संदेश है; जो किसी कमी, अभाव या मुश्किल परिस्थिति के कारण अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। उनका सफर बताता है कि परिस्थितियां इंसान की राह कठिन जरूर बना सकती हैं, लेकिन मंजिल तक पहुंचने का हौसला उससे नहीं छीन सकती।

हादसा सपने नहीं छीन सका: इस हादसे के बाद सामान्य जिंदगी में लौटना भी उनके लिए बड़ी चुनौती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं है। मां दूसरों के घरों में काम करके तीन बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। ऐसे में खेल के लिए संसाधन जुटाना और आगे बढऩा आसान नहीं था। स्वाति ने परिवार के संघर्षों को आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाया।

34 पदक बने हौसला: स्वाति राष्ट्रीय स्तर की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लगातार हिस्सा लेकर अब तक 34 पदक जीत चुकी हैं। उनके लिए ये पदक केवल खेल की उपलब्धियां नहीं, बल्कि उस संघर्ष का परिणाम हैं, जिसमें हर कदम पर चुनौतियों से मुकाबला करना पड़ा। उन्होंने अपने भीतर की ताकत को पहचाना और उसी के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं।

पहली स्पर्धा में ही जीते चार पदक: स्वाति ने वर्ष 2019 में व्हीलचेयर फेंसिंग की शुरुआत की। इस खेल में आने के बाद उन्होंने लगातार अभ्यास और मेहनत से अपनी पहचान बनानी शुरू की। हरियाणा में आयोजित 13वीं व्हीलचेयर फेंसिंग चैंपियनशिप उनकी पहली बड़ी प्रतियोगिता थी। यहां उन्होंने चार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सबका ध्यान खींचा। इसके बाद ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

#में अब तक