Balod Breaking: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कॉलेज जा रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।