मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर दौरा केवल निवेश के लिहाज से ही नहीं, बल्कि हरित विकास और पर्यटन के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। इससे पहले उन्होंने Gardens by the Bay के अधिकारियों के साथ भी बैठक की, जिसमें हॉर्टिकल्चर, संरक्षण, अर्बन ग्रीनिंग और इको-टूरिज्म में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साय ने कहा कि वहां से मिली सीख नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन और राज्य के बेहतर हरित क्षेत्रों के विकास में उपयोगी हो सकती है।