5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Durg Breaking News: भिलाई के Physics Wallah कोचिंग सेंटर में लगी आग, क्लास में बैठे थे बच्चे

Bhilai Coaching Centre Fire: भिलाई के Physics Wallah कोचिंग सेंटर में क्लास के दौरान अचानक आग लग गई। वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग को कर्मचारियों ने समय रहते बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
2 min read
Google source verification
Durg Breaking News

Durg Breaking News: भिलाई के Physics Wallah कोचिंग सेंटर में लगी आग(photo-patrika canva create)

Durg Breaking News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित सेंटर की है। आग लगने के समय विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना में किसी विद्यार्थी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Physics Wallah Fire: वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में आग वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अचानक आग दिखाई देने के बाद सेंटर में मौजूद कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण यह सेंटर के दूसरे हिस्सों तक नहीं फैल सकी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

कक्षाओं में मौजूद थे विद्यार्थी

जिस समय आग लगी, उस दौरान कोचिंग सेंटर में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। आग की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने तत्काल सुरक्षा उपाय शुरू किए। फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझा दी गई, जिसके बाद विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी विद्यार्थी या कर्मचारी को चोट नहीं आई है।

हर महीने दी जाती है फायर सेफ्टी ट्रेनिंग

सेंटर हेड तापस चौधरी के मुताबिक, वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कर्मचारियों को पहले से फायर सेफ्टी को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सेंटर में कर्मचारियों को हर महीने फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाती है। इसी प्रशिक्षण के चलते आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।

बड़ा हादसा होने से टला

कोचिंग सेंटर में एक समय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहते हैं। ऐसे में आग की घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में फायर सेफ्टी के इंतजामों की अहमियत को सामने ला दिया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।