Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की जामुल नगर पालिका में करीब 1.59 करोड़ रुपये के दो टेंडर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर और पीआईसी सदस्यों के प्रस्ताव के बाद एसीसी अडानी सीमेंट प्लांट की टाउनशिप में रंग-रोगन, सीमेंट आर्ट, बैकलेन पेंटिंग और ड्रेन कवर के लिए 67 लाख और 92 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इन टेंडरों का विरोध सत्ताधारी दल से जुड़े भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष यशवंत राजपूत ने किया है। उन्होंने नगर पालिका के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए जनता के पैसों के दुरुपयोग और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं।