राज्य शासन के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा परिषद, रायपुर में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. अशोक कुमार पटेल को दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक इस पद पर पदस्थ किया गया है। अब विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज और कुलसचिव से जुड़ी जिम्मेदारियां डॉ. पटेल संभालेंगे।